गाजियाबाद

रोटरी क्लब गाजियाबाद निहार ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजत, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

गाजियाबाद। रोटरी क्लब गाजियाबाद निहार ने यथार्थ अस्पताल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन मॉडर्न नेशनल पब्लिक स्कूल, कृष्णा नगर, मेरठ रोड पर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोटेरियन संजय कुमार अग्रवाल (एजी 3012) एवं विशिष्ट अतिथि तान्या त्यागी (उप प्राचार्य, एमएनपीएस) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य की महत्ता बताई। शिविर में 300 से अधिक वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें जनरल फिजिÞशियन, हार्ट स्पेशलिस्ट, आई स्पेशलिस्ट, आॅथोर्पेडिक स्पेशलिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट द्वारा परामर्श दिया गया तथा बीपी, शुगर, बीएमडी और ईसीजी (सलाह अनुसार) की जांच की गई। कार्यक्रम में रोटेरियन प्रिया पुरी, अध्यक्ष एवं राकेश पुरी, रोटेरियन नेहा मेहता, सचिव एवं रोटेरियन पुनीत मेहता, रोटेरियन राजीव कुमार सूद,श्यामा सूद, रोटेरियन पूनम धाम एवं संजीव धाम, रोटेरियन राखी अग्रवाल एवं रोटेरियन उत्कर्ष अग्रवाल, रोटेरियन डॉ. मोहित शर्मा
शिविर को सफल बनाने में यथार्थ अस्पताल की मेडिकल टीम, तथा एमएनपीएस के निदेशक एवं प्राचार्य का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन प्रिया पुरी ने कहा, ह्लरोटरी निहार समाज सेवा के लिए समर्पित है और ऐसे स्वास्थ्य शिविर बच्चों के लिए निवारक स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित कर समाज में वास्तविक परिवर्तन लाते हैं। रोटरी क्लब गाजिÞयाबाद निहार का यह प्रयास समाज कल्याण एवं स्वस्थ बच्चे, स्वस्थ भविष्य के संदेश की ओर एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button