शिक्षा

आईटीएस फिजियोथेरेपी कालेज के छात्रों ने फिजियो मंथन-2025 में दिखाया हुनर, नेमिका त्यागी ने पाया पहला स्थान

गाजियाबाद। आईटीएस फिजियोथेरेपी कालेज के छात्र-छात्राओं ने 13 और 14 सिंतबर, 2025 को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब आॅफ इण्डिया, नई दिल्ली में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय आईएपी महिला सैल सम्मेलन एवं फिजियो मंथन- 2025 में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय मंच यर आईटीएस फिजियोथेरेपी कालेज के छात्रों ने विभिन्न शैक्षणिक व कौशल आधारित प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार प्राप्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित माननीय सांसद अनुप्रिया सिंह पटेल, केंद्रीय राज्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, डॉ यगना शुक्ला, अध्यक्ष-राष्ट्रीय सहायक स्वास्थ्यकर्मी आयोग एवं डॉ. केएम अन्नामलाई, अध्यक्ष- फिजियोथेरेपी काउंसिल ने इस भव्य समारोह का उद्घाटन किया।
इस सम्मेलन में 25 राज्यों से लगभग 50 फिजियोथेरेपी कालेजों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। आईटीएस फिजियोथेरेपी कालेज के सुधिन वर्गीज ने रील मेकिंग एवं रिसर्च एलिवेटर पिच में प्रथम तथा शिवम कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नेमिका त्यागी ने फिजियोफिट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एवं विशाल पांचाल ने पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम स्थान एवं फिजियो प्रश्नोत्तरी में रितिक त्यागी, श्रुति कौशिक एवं साक्षी बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त तेजल त्यागी ने गायन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, मनस्वी, अदिति और प्राची ने रंगोली प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाकर संस्थान का नाम गर्व से रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में एक विशेष उपलब्धि भी रही जब कनक चौधरी बीपीटी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा को आईएपी महिला सैल द्वारा 20000/- की धनराशि छात्रा छात्रवृत्ति के रूप में सांसद बांसुरी स्वराज एवं सांसद राजीव भारद्वाज की उपस्थिति में प्रदान की गयी। इस अवसर पर श्रीमती किरण बेदी, पूर्व आईपीएस एवं पूर्व गवर्नर आॅफ पुडुचेरी भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। आईटीएस-दी एजूकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने इस सफलता पर छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रकट कीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button