शिक्षा

केआईईटी में एमबीए छात्र प्रेरण कार्यक्रम 2025-27 समारोहपूर्वक संपन्न

गाजियाबाद। केआईईटी स्कूल आॅफ मैनेजमेंट (केएसओएम) ने एमबीए बैच 2025-27 के लिए 8 से 12 सितम्बर, 2025 तक स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का सफल आयोजन बड़े उत्साह और आत्मीयता के साथ किया। यह कार्यक्रम औपचारिक समारोहों, प्रेरणादायक सत्रों और उत्साहवर्धक संवादों से भरा हुआ था, जिसका उद्देश्य नए छात्रों का केएसओएम परिवार में स्वागत करना था। उद्घाटन सत्र की शुरूआत डॉ. बिंकी श्रीवास्तव (डीन केएसओएम) के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद डॉ. मनोज गोयल (कार्यकारी निदेशक) और डॉ. आदेश कुमार पांडे (निदेशक अकादमिक्स, काईट ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस) ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को समर्पण के साथ अवसरों को अपनाने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए ऋषि प्रताप सिंह, डीसी हेड, इंफोसिस (नोएडा) ने अपने संबोधन में अनुशासन, नवाचार और सतत अधिगम को एक सफल पेशेवर यात्रा की कुंजी बताया। इंडक्शन कार्यक्रम औपचारिक ओरिएंटेशन, प्रेरक व्याख्यान और उद्योग से जुड़े अनुभवों का एक सुंदर मिश्रण था, जिसने आने वाले दिनों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में शामिल थे । डॉ. ऋषिकेश कृष्णन (पूर्व निदेशक, आईआईएम बेंगलुरु), अनीश जुनेजा (डिप्टी जनरल मैनेजर, सोनी), राम मोहन शर्मा (प्रधान समाचार एंकर, जी न्यूज), श्रिष अग्रवाल (रीजनल हेड, बिजनेस स्टैंडर्ड) और सुश्री भूमिका मल्होत्रा (जनरल मैनेजर, एनएसडीसी)। इंडक्शन के अंतर्गत एक सशक्त पूर्व छात्रों की बातचीत का भी आयोजन हुआ जिसका विषय था अनुभव साझा करना: कैंपस से कॉपोर्रेट यात्रा तक। इस अवसर पर प्रख्यात पूर्व छात्र/छात्राओं में शामिल थे । सुधांशु बलियान (फाउंडर और डायरेक्टर , सर्व आईटी एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (पीली वैन), आयुषी त्यागी (डिप्टी जनरल मैनेजर सेल्स, क्वेस कॉर्प लिमिटेड), सुश्री शगुन गर्ग (कंसल्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर झ्र डेलॉयट) तथा संदीप कुमार जायसवाल (रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार)। कार्यक्रम का समापन डॉ. शंकर गोयंका (चीफ आर्किटेक्ट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, वाउ फैक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। उनके भाषण ने छात्रों को अपने लक्ष्यों को जुनून, दृढ़ता और सकारात्मक सोच के साथ हासिल करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपने शैक्षणिक एवं पेशेवर सफर की शुरूआत के लिए उत्साहित किया। इंडक्शन प्रोग्राम के हिस्से के रूप में छात्रों ने प्रबंधन खेलों में भाग लिया, औद्योगिक भ्रमण किया और प्लेसमेंट पॉलिसी, पॉश अधिनियम और सड़क सुरक्षा पर आयोजित उपयोगी सत्रों में हिस्सा लिया। इस प्रकार, पूरा इंडक्शन प्रोग्राम शैक्षणिक, पेशेवर और व्यक्तिगत विकास की राह को खोजने पर केंद्रित रहा। प्रतिदिन के सत्रों का उद्देश्य छात्रों को अकादमिक प्रणाली, नेतृत्व के सबक, संकाय परिचय और एलुमनाई अनुभवों से अवगत कराना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button