गाजियाबाद

एबीईएसआईटी में इन्टरनल हैकेथॉन का आयोजन, 175 टीमें ले रही हैं भाग

गाजियाबाद। एबीईएसआईटी द्वारा इंटरनल हैकेथॉन का आयोजन 12 सितंबर 2025 को संपन्न हुआ। इस हैकेथॉन में 175 टीमों ने भाग लिया जो 12 घन्टे लगातार कोडिंग करेंगी। इन सभी टीमों से 45 $ 5 वेटिंग टीमों का चयन सॉफटवेयर एवं हार्डवेयर एडिशन के लिए होगा। जो नेशनल लेवल एसआईएच-2025 के पोर्टल में रजिस्टर की जाएंगी। इन सभी टीमों का चयन विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा जिसमें अदिति अग्रवाल, प्रबंध निदेशक-एडिसैप सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, प्रतीक कपूर तकनीकी प्रमुख कोफोर्ज सॉल्यूशन, मृदुल गोयल जनरल एआई इंजीनियर (सहायक प्रबंधक डिजिटल और नवाचार सीओई), अंशु तिवारी, इंजीनियरिंग निदेशक, ब्लूयॉन्डर इंडिया प्राइवेट, कमल कश्यप् ब्लॉकचेन डेवलपर एण्ड रिसर्च एक्जीक्यूटिव वंशिका अग्रवाल, एसोसिएट सॉफटवेयर इंजीनियर, सेलेबएआई टेक्नोलॉजी, उपदेश प्रताप सिंह, एआर/वीआर डेवलपर, मेक, आर. सुशांत शर्मा एसोसिएट प्रोडक्ट मैनेजर इंडीसियन। इस कार्यक्रम में संस्थान के सलाहकार प्रो.(डॉ.) एम. के. झा, निदेशक प्रशासन, डीन, विभागाध्यक्ष, संकाय समन्वयक आदि ने उपस्थित रहकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस इन्टरनल हैकेथॉन के संयोजक डा. कौशल किशोर ने बताया कि एक दिवसीय प्रोग्राम में सभी टीमों ने 12 घंटे लगातार कोडिंग करके अपना आइडिया प्रोटो टाईप प्रस्तुत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button