गाजियाबाद

निट्रा टेक्नीकल कैंपस के छात्र को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से नवाजा

गाजियाबाद। निट्रा टेक्निकल कैंपस के निदेशक डॉ. बी के शर्मा ने बताया कि छात्र साहिल को वस्त्र तकनीक के बीटेक कोर्स में पूरे राज्य को टॉप करने के लिए एपीजे अब्दुल कलाम प्रावधिक विश्वविद्यालय ने 9/9/2025 सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने साहिल को विश्वविद्यालय के 23 वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मैडल देकर शुशोभित किया। इस पुरस्कार से न केवल साहिल बल्कि गजियाबाद और निट्रा टेक्नीकल कैंपस का भी नाम रोशन हुआ है। ये गाजियाबाद के सभी छात्रों के लिए प्रेरणास्पद है। निट्रा के महानिदेशक डॉ. एमएस परमार ने साहिल की भूरी भूरी प्रशंशा की और भविष्य में एक उच्च स्तर का वस्त्र विशेषज्ञ बनने की कामना की। साहिल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और अध्यापकों को दिया और भविष्य के लिए आशीर्वाद माँगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button