गाजियाबादस्लाइडर

इंदिरापुरम शिप्रा सन सिटी रोड पर चला अतिक्रमण मुक्त अभियान

  • शिकायत पर महापौर ने कराया एक्शन

गाजियाबाद। हाल ही में इंदिरापुरम गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से गाजियाबाद नगर निगम को हस्तांतरित हुआ है जिसमें सबसे अधिक शिकायतें अतिक्रमण की आ रही हैं। पूर्व में भी नगर निगम द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया था। हाल ही में महापौर सुनीता दयाल के पास शिप्रा सन सिटी रोड पर नाले के ऊपर अतिक्रमण की शिकायत मिली थी जिसको लेकर महापौर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि उपरोक्त अतिक्रमण पर कार्यवाही होनी चाहिए और इसी क्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अन्य अधिकारियों एवं स्थानीय पार्षद के साथ मिलकर लगभग 15 वर्ष पुराना अतिक्रमण हटाया गया है। पूर्व में भी इंदिरापुरम में अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होती रही हैं। इंदिरापुरम में रेहड़ी पटरी, खोके आदि बड़ी मात्रा में लगाये हुए हैं और कई स्थानों पर पूरी रात सामान बेचा जाता है। महापौर से कुछ रोज पहले इंदिरापुरम में अतिक्रमण की शिकायत की गई थी और बताया गया था कि 15 वर्षो से नाले के ऊपर कब्जा कर बाजार लगाया हुआ है जिस कारण नाले की सफाई करना भी मुश्किल है तभी महापौर ने अधिकारियों से वार्ता की और जल्द से जल्द अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए।
महापौर ने बताया कि इंदिरापुरम से अतिक्रमण की शिकायत आती हंै जिसपर लगातार नगर निगम अतिक्रमण मुक्त इंदिरापुरम बनाने का कार्य कर रहा है। पूर्व में यहाँ की हालत बिगड़ी हुई थी जिसको ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है और इसी प्रकार इंदिरापुरम की ग्रीन बेल्ट पर भी कब्जा है, उस पर भी नीति बनाकर जल्द कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button