गाजियाबाद

नेहरुनगर शिव मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 110 लोगों ने शिविर का उठाया लाभ

गाजियाबाद। नेहरु नगर स्थित शिव मंदिर धर्मार्थ औषधालय के तत्वावधान में संत निवास शिव मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीपी, ब्लड शुगर, टीएसएच, बीएमडी, दंत चिकित्सा एवं नेत्रों की रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की। शिविर में लगभग 110 व्यक्तियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और विभिन्न टेस्ट कराए। शिविर में डाक्टर अल्पना कंसल, डाक्टर अर्चना शर्मा, डाक्टर अरुणा, डाक्टर गिरीश कुकरेजा, डाक्टर राहुज कुकरेजा, डाक्टर अंजली शर्मा, डाक्टर दीपाली गुप्ता, डाक्टर नीलम गुप्ता, डाक्टर नीलू खलूजा ने मरीलों की चिकित्सा जांच की और निशुल्क दवाई का वितरण किया। शिविर में संस्था के प्रतिनिधि डाक्टर आरके वर्मा, डीके भटनागर, वीके गर्ग, सत्यवीर सिंह त्यागी भी मौजूद रहे और शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button