

- टीमवर्क से समस्या के समाधान और नवाचार की नई सीख मिलती है : रविन्द्र कुमार माँदड़
- छात्रों का ऐसे आयोजनों में सक्रिय भाग लेना हार—जीत से अधिक महत्वपूर्ण है
गाजियाबाद। राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ टैक्नोलॉजी (आरकेजीआईटी), गाजियाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर का 36 घंटे का नेक्सजेन हैकथॉन 2025 का सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह हैकथॉन 4 से 6 सितम्बर तक चला, जिसमें देशभर की 30 चयनित टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी गाजियाबाद रविन्द्र कुमार माँदड़ (आईएएस), गेस्ट आॅफ आॅनर स्केलअपअले को—फाउन्डर एवं सीईओ मनु जैन, तथा विशेष अतिथि हैड अकेडमिक रिलेशन्स (उत्तर भारत) टीसीएस राजित सिक्का उपस्थित रहे। समापन सत्र की अध्यक्षता आरकेजीआईटी के उपाध्यक्ष अक्षत गोयल ने की। इस अवसर पर संस्थान के सलाहकार डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एक्जÞीक्युटिव डायरेक्टर डॉ.डी.के.चौहान, डायरेक्टर डॉ.बी.सी.शर्मा तथा डीन (एक्रेडिटेशन) रामेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।
विजेता टीमों को प्रथम पुरस्कार (रुपए 50,000) : टीम 227, द्वितीय पुरस्कार (रुपए 30,000) : टीम फुलस्टैक रोस्टर्स, तृतीय पुरस्कार (रुपए 20,000) : टीम फुलस्टैक रोस्टर्स व सांत्वना पुरस्कार (रुपए 10,000) : टीम पायथनियर्स प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि डीएम रविन्द्र कुमार माँदड़ ने आरकेजीआईटी को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि छात्रों का ऐसे आयोजनों में सक्रिय भाग लेना हारजीत से अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें टीमवर्क से समस्या के समाधान और नवाचार की नई सीख मिलती है। समापन अवसर पर डॉ. विनिश शर्मा, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. ऋतु अग्रवाल एवं डॉ. सचिन गोयल सहित संस्थान के अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। नेक्सजेन हैकथॉन 2025 ने युवा प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने अपने विचारों को वास्तविक समाधान के रूप में प्रस्तुत किया। यह आयोजन नवाचार, सहयोग और तकनीकी उत्कृष्टता का अद्वितीय उदाहरण बनकर सामने आया।



