धूमधाम से मनाया गया आईटीएस कॉलेज में शिक्षक दिवस


गाजियाबाद। आई.टी.एस कॉलेज, गाजियाबाद में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम और उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह में कॉलेज के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक न केवल क्लीनिकल एवं एकेडमिक गतिविधियों में छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं, बल्कि उनके विकास के लिए मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों का भी आयोजन करते हैं, जिससे छात्र जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें। इस कार्यक्रम में आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर.पी. चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, आई.टी.एस डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी, आई.टी.एस इंस्टीट्यूट आॅफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज के प्रधानाचार्य डॉ एम. थंगराज एवं आई.टी.एस कॉलेज आॅफ फार्मेसी के निदेशक, डॉ. एस. सदीश कुमार सहित संस्थान के सभी विभागों के एच.ओ.डी. एवं सभी अध्यापकों के साथ-साथ बी.डी.एस., एम.डी.एस., बी.पी.टी. एवं फार्मेसी के सभी छात्रों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें छात्रों ने अध्यापकों के लिए रंगारंग कार्यक्रम, ग्रुप डांस, सोलो डांस, सिंगिंग, सोलो सिंगिंग, रंगोली, फैशन शो आदि जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से अपने अध्यापकों के लिए अपना आभार व्यक्त किया। अंत में सभी विजेता छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज मैनेजमेंट एवं विद्यार्थियों द्वारा संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्यों को सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने दोपहर के भोजन का लुफ्त उठाया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।



