गाजियाबादस्लाइडर

गाजियाबाद में झमाझम बारिश, प्रशासन ने जारी किया रेड अलर्ट, 3 सितंबर को स्कूल रहेंगे बंद

गाजियाबाद में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। दोपहर तक होने वाली बारिश के लिए जिला प्रशासन ने आरेंज अलर्ट जारी कर दिया था लेकिन अभी अभी जिला प्रशासन ने एक और सूचना जारी कर शाम साढ़े पांच बजे तक के लिए गाजियाबाद में बारिश को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया है। प्रशासन का कहना है कि इस दौरान भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवा और बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ-साथ यमुना नदी में निरंतर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोनी तथा बागपत क्षेत्र में चेतावनी जारी की गई है वहां प्रशासन कई तरह से चौकसी बरत रहा है। इसके अलावा हिंडन नदी के तटीय क्षेत्रों को लेकर भी प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और लोगों को हिंडन नदी के किनारों से दूर रहने की सलाह दी है। किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 108 व 102 पर काल कर सहायता ले सकते हैं। बाढ़ के मददेनजर गाजियाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 0120-2989032 तथा 2986150 एवं टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।
उधर, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर दिनांक : 03 सितम्बर 2025 को सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। सभी प्रधानाचार्य/शिक्षक को निर्देश दिए गए हैं किसी भी जर्जर भवन में ना बैठे, जर्जर भवनों की सूचना तत्काल बीएसए को उपलब्ध करायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button