राज्य

आस एन एसोसिएशन फॉर सोशल वेलफेयर ने किया स्कॉलरशिप प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन

नई दिल्ली। दिल्ली के दरियागंज स्थित एंग्लो संस्कृत विक्टोरिया जुबली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक गैर लाभकारी संस्था आस एन एसोसिएशन फॉर सोशल वेलफेयर रजि. द्वारा आस स्कॉलरशिप प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6 से लेकर 11वीं तक के दिल्ली के 51 स्कूलों के 350 से अधिक छात्र व छात्राएं शामिल हुए थे। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा ललिता गुप्ता, उपाध्यक्ष रामकिशन, कोषाध्यक्ष राहुल मित्तल, मुख्य संरक्षक जय प्रकाश गोयल, प्रमुख समाजसेवी श्री प्रेम सिंघानिया, श्री गोयनका जी विद्यालय की प्रिंसिपल पूनम भारद्वाज सहित संस्था के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में मुंह बधिर विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया जो की समावेशी शिक्षा का एक उदाहरण है।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र व छात्राओं को संस्था द्वारा सटिकिफेट दिए गए और भोजन की सुंदर व्यवस्था की गई। संस्था की अध्यक्षा ललिता गुप्ता ने कहा कि स्कॉलरशिप प्रतियोगिताओं में भाग लेना उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को कंपटीशन की तैयारी करने का एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। प्रतियोगिताओं व चुनौतियों में भाग लेना सभी के लिए अनुशंसित है, क्योंकि इससे आपको वास्तविक दुनिया की समस्याओं को सुलझाने में अपने ज्ञान का उपयोग करने में मदद मिलती है। संस्था के राहुल मित्तल ने बताया के संस्था का उद्देश्य एक बेहतरीन व सर्व समावेशी समाज का निर्माण करना है, जिसमें सभी लोगों को समान अवसर हासिल हो सके। सक्षम सहयोग व नेक इरादे से संचालित पहल का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि मैं सभी का आभारी हूं, जिसने इसे संभव बनाया है। अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button