गाजियाबाद

गाजियाबाद में बाढ़ की आशंका को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

-टोलफ्री नंबर पर काल कर ले सकते हैं चिकित्सीय सहायता
जिला मुख्यालय पर स्थापित किया गया कट्रोल रूम, नंबर किए गए जारी

गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में भी जमकर बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है वहीं अब यमुना में पानी का स्तर बढ़ने से बाढ़ के आसार बन गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर जारी किए गए चेतावनी पत्र में कहा गया है कि एक सितंबर को हथिनीकुंड बैराज सहारनपुर से तीन लाख 21 हजार 653 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण गाजियाबाद में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आम जन मानस से अपील की गई है कि वह रेडियो, टेलीविजन व सोशल मीडिया से निरंतर जानकारी प्राप्त करते रहें। साथ विशेष सावधानियां बरतते हुए ऊंचे स्थानों को पहले से चिन्हित कर लें, आवश्यकतानुसार खादय सामग्री जैसे बिस्कुट, लाई, भुना चना आदि एकत्र करके रख लें। जरूरी कागजात जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि को वाटरप्रुफ बैग में रख लें। क्लोरीन, ओआरएस तथा आवाश्यक दवाइयां, प्राथमिक उपचार किट में रख लें। सूखे अनाज और मवेशियों के चारे को ऊंचे स्थान पर सुरक्षित रखें। बाढ़ की चेतावनी मिलते ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजन एवं बीमार व्यक्तियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए। किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 108 व 102 पर काल कर सहायता ले सकते हैं। बाढ़ के मददेनजर गाजियाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 0120-2989032 तथा 2986150 एवं टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button