गाजियाबादराजनीति

राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा का आक्रोश, नवयुग मार्केट में किया विरोध-प्रदर्शन

गाजियाबाद। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं मंडल टीमों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का कड़ा विरोध किया। नवयुग मार्केट स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्र होकर कांग्रेस एवं राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारे लगाए—माता का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, राहुल गांधी हाय हाय, राहुल गांधी मुदार्बाद, कांग्रेस पार्टी होश में आओ। इसके बाद राहुल गांधी का पुतला दहन कर कांग्रेस पार्टी की मातृ विरोधी और राष्ट्र विरोधी मानसिकता का विरोध किया गया। महिला मोर्चा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व अंजना त्यागी ने किया। बड़ी संख्या में मातृशक्ति के साथ-साथ युवा मोर्चा, मंडल अध्यक्षगण और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कांग्रेस के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि कांग्रेस हमेशा से ही राष्ट्र विरोधी और समाज विरोधी मानसिकता के साथ काम करती रही है। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की माता पर टिप्पणी करना सिर्फ़ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि भारत की मातृशक्ति का अपमान है। भाजपा कार्यकर्ता इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मातृशक्ति और राष्ट्र के सम्मान की रक्षा हेतु हर स्तर पर संघर्ष करते रहेंगे और कांग्रेस की गंदी राजनीति का जनता के बीच विरोध जारी रखेंगे। इस दौरान अंजना त्यागी कार्यक्रम संयोजक महिला मोर्चा, कादम्बरी , गीता , प्रमोद देवी, निशी त्यागी, सिमी त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राम त्यागी, पुष्पेंद्र गुप्ता, महताब त्यागी, सुमित शर्मा, दीपक त्यागी, संदीप चौधरी, नॉमिश पांडेय, वीरेंद्र कंडेरा, प्रताप सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button