गाजियाबाद

अपर पुलिस आयुक्त ने डिजिटल वॉलंटियर टीम को किया सम्मानित

गाजियाबाद। अपर पुलिस आयुक्त आईपीएस आलोक प्रियदर्शी द्वारा डिजिटल वॉलंटियर टीम थाना नंदग्राम व थाना सिहानी गेट को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। बीते महीने सावन माह में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में डिजिटल वॉलंटियर फोर्स थाना नंदग्राम के कोआॅर्डिनेटर अंकित गुप्ता और डिजिटल वॉलंटियर फोर्स थाना सिहानी गेट के कोर्डिनेटर गगन सिंह अरोड़ा ने मिलकर अपनी टीम को राजनगर एक्सटेंशन चौराहा से लेकर आर्यनगर कट और नंदग्राम मोड़ तक शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई थी। दोनों टीम से 100 से ज्यादा वॉलेंटियर सुबह 6 बजे से शिफ्ट वाइज ड्यूटी आरंभ कर देते और देर रात 3-4 बजे तक बिना थके ड्यूटी करते थे। मेरठ रोड से लाखों छोटी-बड़ी कांवड़ को पुलिस बल के साथ मिलकर सकुशल निकलवाया और साथ ही ट्रैफिक को भी नियंत्रित किया जिससे आम जनता को कोई परेशानी न उठानी पड़े, शाम के समय ट्रैफिक का ज्यादा दबाव रहता था जिसके लिए डीवीएफ टीम के वालंटियर की ड्यूटी शाम के समय अधिक संख्या में लगाइ गई, तेज बारिश में भी डीवीएफ टीम के वॉलंटियर ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए कांवड़ को सकुशल निकालते और जय भोले की करके कांवड़ियों का उत्साह भी बढ़ाते रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त नंदग्राम श्रीमती पूनम मिश्रा एवं सिहानी गेट थाना प्रभारी सचिन कुमार भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button