
गाजियाबाद। पार्षद वेलफेयर कोर कमेटी ने बढ़े हाउस टैक्स विषय पर बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नगर निगम मुख्यालय में पार्षद कक्ष में वेलफेयर की बैठक में आगामी एक सितम्बर को होने वाली चुनावी बोर्ड बैठक व टैक्स विषय पर गम्भीर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि आगामी एक सितम्बर को होने वाली बैठक में पहले 30 जून की बैठक के मिनट्स की कार्यपुष्टि की जाएगी, उसके बाद आगामी कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाया जाएगा। प्रत्येक बोर्ड बैठक में पहली बोर्ड बैठक के कार्यो की पुष्टि की जाती है, अत: आगामी बोर्ड बैठक में ऐसा की किया जाएगा। निगम के अधिकारियों द्वारा बजट ना होने की बात कह कर कार्य ना करने का मुद्दा भी बहुत से पार्षदों ने रखा। जबकि अधिकारियों एवं कुछ लोगों के मनपसंद वार्डो में करोड़ों के कार्य चल रहे हैं। पार्षद नीरज गोयल ने भाजपा पार्षदों से संगठन के पैनल व संगठन के आदेश पर कार्य करने की अपील की। अगर चुनाव होते हैं तो पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन से दो उम्मीदवार जीतने की बात पर जोर दिया गया। बैठक में पार्षद नीरज गोयल, पार्षद गौरव सौलंकी, पार्षद हिमांशु शर्मा, पार्षद प्रवीन कुमार मुलायम, पार्षद मदन राय, पार्षद ओम प्रकाश ओढ़, पार्षद देव नारायण शर्मा, पार्षद कन्हिया लाल, पार्षद संतोष सिंह राणा, पार्षद पवन गौतम, पार्षद शिवम शर्मा, पार्षद प्रमोद राघव, पूर्व पार्षद जाकिर अली, पार्षद पति डॉक्टर पवन गौतम, पूर्व पार्षद मनोज गोयल आदि पार्षद उपस्थित रहे।



