गाजियाबाद

हिन्ट रेडियो ने सेवा भारती के साथ मिलकर राजनगर रेजीडेंसी में किया फाइलेरिया जागरुकता शिविर आयोजित

गाजियाबाद। स्मार्ट के तत्वावधान में सेहत सही-लाभ कई जागरुकता अभियान के तहत हिन्ट रेडियो द्वारा फाइलेरिया के बारे में जागरुक करने के लिए राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी में मैड व रेजीडेंट्स को जागरुकता शिविर का आयोजन किया। सेवा भारती महानगर गाजियाबाद द्वारा श्री अग्रवाल सेवा समिति, राजनगर एक्सटेंशन के सहयोग से फ्री सैनेट्री पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राजनगर रेजीडेंसी के रॉयल क्लब हाउस में वंचित परिवार की महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में 50 वंचित परिवारों की महिलाओं को करीब 100 बायोडिग्रेडेबल सैनेट्री पैड्स के पैकेट्स उनकी आवश्यकतानुसार मुफ्त वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में हिन्ट रेडियो ने सहभागिता निभाते हुए फाइलेरिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उक्त सोसायटी में मैड का कार्य करने वाली महिलाओं को बताया कि फाइलेरिया कैसे फैलता है। सभी को ब्लूटूथ के माध्यम से हिन्ट रेडियो पर किए गए प्रसारण को सुनाया गया। सभी ने उक्त एपिसोड को सुना और जाना कि गंदगी में उक्त मच्छर पनपता है। कार्यक्रम संयोजक मनोज अग्रवाल ने बताया कि हर माह महिलाओं को पैड का वितरण किया जाता है लेकिन इस बार हिन्ट रेडियो की टीम ने भी फाइलेरिया नामक घातक बीमारी के बारे में जानकारी दी यह बहुत ही उपयोगी रहा। सेवा भारती की रेणुका गुप्ता, निधि सिंघल, रैनी अग्रवाल एवं डॉक्टर रुचि कंसल ने भी हिन्ट रेडियो के साथ अपने विचार साझा किए और हिन्ट रेडियो की मुहिम को सेवा भारती के स्कूलों में भी चलाने का अनुरोध किया। साथ ही आगामी सेवा भारती के सैनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम के दौरान फिर से हिन्ट रेडियो की सहभागिता व गरीब वंचित महिलाओं में हीमोग्लोबिन की जांच व उन्हें आयरन की गोलियां वितरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम से समन्वय स्थापित करने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम में मीरा, सुमन, सीमा, राजमाला, श्रीमती संतोष, पूनम, कमलेश, आशा, ओमवती, रीता, ममता, शीला, कुसुम, शिमला, शमीम, सायरा, हेमलता, प्रीति, पिंकी, नेहा, काजल, शब्बो, इंदू, सोवित्री, बिजेन्द्री आदि मैड्स ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button