खेलगाजियाबाद

शिक्षा के साथ—साथ खेल भी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं: सीडीओ

  • हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यान चन्द्र के जन्मदिवस पर चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आगाज
  • लाईव टेलीकॉस्ट के माध्यम से फिट इंडिया शपथ ग्रहण कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट देखा गया
  • जनपद स्तरीय 14 वर्षीय हॉकी बालिका प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
  • हमें स्वस्थ शरीर और ज्ञान की हमेशा आवश्यकता रहती है
  • खुलकर खेलों और खूब पढ़ों, आज के बच्चे कल देश का भविष्य निर्माण में निभायेंगे अहम भूमिका
    गाजियाबाद। जिला खेल कार्यालय, महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम, गाजियाबाद में हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यान चन्द्र के जन्मदिवस (29 अगस्त, 2025) के उपलक्ष्य में 28 से 31 अगस्त, 2025 तक महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही विभिन्न खेलों की बालक/बालिका वर्ग में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अभिषेक कुमार, क्रीड़ाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल को पुष्प गुच्छ देकर व बैच लगाकर तथा शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। उपक्रीड़ाधिकारी श्रीमती मधु अवस्थी द्वारा समाज कल्याण अधिकारी, गाजियाबाद का पुष्प गुच्छ देकर व पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
    स्वर्गीय मेजर ध्यान चन्द्र के जन्मदिवस के अवसर पर प्रात: 10 बजे मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को टीवी स्क्रीन / लाईव टेलीकॉस्ट के माध्यम से फिट इंडिया शपथ ग्रहण कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट देखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया गया तथा प्रार्थना सभा में मेजर ध्यानचन्द को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम के दौरान कार्मिकों के बीच सौहार्द वृद्धि हेतु टग आॅफ वॉर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
    मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यान चन्द्र का संक्षिप्त परिचय देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेल के माध्यम से अपने सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करने एवं अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा शिक्षा के साथ—साथ खेल भी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जहां शिक्षा से हमारा ज्ञानवर्धन होता है वहीं खेलों से हमारे शरीर में चुस्ती—फूर्ती आती है, जिससे हमारे शरीर स्वस्थ्य रहता है और हमें स्वस्थ शरीर और ज्ञान की हमेशा आवश्यकता रहती है। इसलिए खुलकर खेलों और खूब पढ़ो, तभी आज के बच्चे कल देश का भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभायेंगे। लाईव टेलीकॉस्ट के उपरान्त चार दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत जनपद के 14 वर्षीय बालक/बालिकाओं की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 5 व बालक वर्ग में 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ाधिकारी द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता व प्रतियोगिता का संचालन आयोजन सचिव अभिषेक कुमार जिला क्रीड़ाधिकारी द्वारा किया गया। 14 वर्षीय हॉकी बालिका प्रतियोगिता में जनपद से श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय, गुरूकुल दा पब्लिक स्कूल, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, न्यू रेनवो स्कूल व प्लेटिनम वैली स्कूल की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। हॉकी बालिका प्रतियोगिता का शुभारम्भ रोमयो जैम्स द्वारा तथा पुरस्कार वितरण राकेश भाटिया इंटरनेशनल टीओ द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच न्यू रेनवो स्कूल व जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें न्यू रेनवो स्कूल ने 1-0 से जीत हासिल की तथा प्रतियोगिता का दूसरा मैच गुरूकुल दा पब्लिक स्कूल ए व शम्भू दयाल स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें गुरूकुल दा पब्लिक स्कूल ने 2-0 से जीत हासिल कर विजय प्राप्त की एवं प्रतियोगिता का तीसरा मैच गुरूकुल दा पब्लिक स्कूल-बी व न्यू रेनवो स्कूल की बीच खेला गया, जिसमें न्यू रेनवो स्कूल ने 3-0 से जीत हासिल की। इस अवसर पर राकेश शर्मा सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी सचिव, जिला हॉकी संघ, गाजियाबाद एवं रमेश चन्द पाल सेवानिवृत्त उपक्रीड़ाधिकारी पंकज त्यागी अन्तर्राष्ट्रीय एम्पायर, प्रमोद, संदीप मलिक प्रेसीडेट बाक्सिंग संघ, निशी त्यागी, श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, श्रीमती बबीता मित्तल, पुनीत भट्ट, श्रीमती कादम्बरी, श्रीमती मोनिका मित्तल, श्रीमती सुधा शुक्ला, संजीव सांरग, राजन कुमार सचिव जिला बॉक्सिंग संघ गाजियाबाद, श्रीमती देवकी रानी कार्यालय सहायक, सुमित फुटबाल, विभा नैटबाल, प्रिया क्रिकेट, पुनीत कुमार एथलेटिक्स अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को आर्शिवचन देते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता व प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ाधिकारी एवं उपक्रीड़ाधिकारी गाजियाबाद मधु अवस्थी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button