गाजियाबाद
राजनगर एक्सटेंशन की साफ सफाई व्यवस्था में किया जाएगा सुधार: अतुल वत्स

- फेडरेशन आफ राजनगर एक्सटेंशन एवं आरडब्लूए के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों के साथ प्राधिकरण अधिकारियों ने की बैठक
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अंतर्गत राजनगर एक्सटेंशन की सड़कों की साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार हेतु प्राधिकरण उपाध्यक्ष अतुल वत्स के दिशा-निर्देश के क्रम में 28 अगस्त 2025 को फेडरेशन आॅफ राजनगर एक्सटेंशन एवं आरडब्लूए के पदाधिकारियों / प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान खासतौर से एरिया की साफ सफाई के मुददे पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि एरिया की तमाम सोसाइटियों से निकलने वाले कूडे के निस्तारण के लिए प्राधिकरण के द्वारा फर्म अधिकृत की गई है , इसके बावजूद कुछ सोसाइटियों से निकलने वाले कूडे को निजी अनाधिकृत व्यक्ति के माध्यम से कूड़े का निस्तारण किया जाता है, जिसके द्वारा आस-पास की सडकों के किनारे ले जाकर कूड़ा डंप कर देते है, जिससे साफ-सफाई व्यवस्था न केवल प्रभावित होती है बल्कि बीमारियों का भी खतरा उत्पन्न्न होता और वातावरण प्रदूषित होता है। फेडरेशन तथा दूसरी आरडब्लूए के प्रतिनिधियों के द्वारा आश्वस्त किया गया कि तमाम आरडब्लूए के प्रतिनिधियों के साथ इस बात की सहमति तैयार की जाएगी कि प्राधिकरण से अधिकृत फर्म को ही सोसाइटियों से निकलने वाले कूड़े को दिया जाएगा। जिससे आने वाले समय मे कूड़े के निस्तारण को विधिवत किया जा सके।



