राजनीति

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ एक सितंबर से प्रदेश भर में चलाएगा स्वदेशी जनजागरण अभियान:विनीत शारदा

गाजियाबाद। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की गाजियाबाद महानगर की बैठक मदन स्वीट्स में आयोजित हुई जिसमें व्यापार प्रकोष्ठ गाजियाबाद के संयोजक और सहसंयोजकों के साथ जिले के वरिष्ठ व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर एक सितंबर से पूरे प्रदेश में स्वदेश जन जागरण अभियान शुरू करने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि एक सितंबर से 10 सितंबर तक हर जिले के हर प्रमुख बाजार में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा साथ ही स्वदेशी अपनाने एवं विदेशी सामानों का बहिष्कार करने के लिए पेंपलेट वितरित किए जाएंगे। इसके बाद 11 सितंबर से 25 सितंबर तक 15 दिनों को चौपाल लगाई जाएगी। इसमें व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा देश में निर्मित सामान बेचने और लोगों से ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की जाएगी।
विनीत शारदा ने कहा कि व्यापारिक गोष्ठियों के आयोजन के साथ साथ एक अक्टूबर से एक दिसम्बर तक हर जिले में बड़े व्यापारिक सम्मेलन होंगे जिनमें देश एवं प्रदेश के मंत्री एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी से पहले जो स्वदेशी अपनाने का आंदोलन शुरू किया आज आजादी के 78 वर्ष बाद मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की धरती से जनता को स्वदेशी जनजागरण कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वाहन किया। स्वदेश भारत की आत्मा है। जब भारत की जनता देश में निर्मित कपड़े, जूते,घड़ी,मोबाइल फोन, लैप टॉप आदि ही इस्तेमाल करेगी तो इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और जल्द ही भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मोदी द्वारा जीएसटी के स्लैब को सरल कर केवल 18 और 5 प्रतिशत किए जाने के प्रस्ताव से व्यापारी वर्ग बहुत उत्साहित है। जीएसटी की दरे कम होने से देश का स्वदेशी बाजार में रौनक चार गुनी भर जाएगी भारत के लघु एवं कुटीर उद्योग को संजीवनी प्राप्त होगी। भाजपा के फायर ब्रांड विनीत शारदा ने कहा कि पूर्व की समाजवादी और कांग्रेस की सरकारों द्वारा देश और प्रदेश में कायम जंगलराज, भय और डर के माहौल को योगी और मोदी की सरकार ने खतम करके भाजपा सरकार में कानून का राज स्थापित कर भयमुक्त,रामराज वाली सरकार दी है।अब माफिया,आतंकवादी और लुट,खसोट करने वाले अपराधी या तो जेल में है या फिर परलोक पहुंच गए है या उत्तर प्रदेश छोड़ने पर मजबुर हो गए।
विपक्ष की तुष्टिकरण की राजनीति का खात्मा भाजपा की सबका साथ सबका विकास की राजनीति ने कर दिया है। भाजपा ने व्यापारियों के लिए 10 लाख का एक्सीडेंट बीमा , प्रधानमंत्री मुद्रा योजना , मैक इन इंडिया स्टार्टअप कोशल विकास योजना ,5 लाख का आयुष्मान योजना ओर देश प्रदेश में चहुमुखी विकास,व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना,नए नए एक्सप्रेस वे,सुलभ रेल मार्ग,सुलभ हवाई मार्ग उपलब्ध करवाए और बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण से व्यापार की बढ़ोतरी हुई है। विनीत शारदा ने कहा कांग्रेस ओर समाजवादी पार्टी के ऊ ठ अ में ओरगजेव ओर जिन्ना है जिन्हे हर बात में तुष्टिकरण ही सूझता है हर वक़्त झूट बोलना इनकी फितरत बन चुका है इनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है भाजपा के कार्यकर्ता के जिस्म में भगवान राम ओर कृष्ण बस्ते है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित स्वदेशी जन जागरण अभियान कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल , व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता और प्रदेश के सहसंयोजक सुनील राम, व्यापारी नेता एवं समाज सेवी देवेंद्र हितकारी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में व्यापार प्रकोष्ठ महानगर के संयोजक अनुज मित्तल, सहसंयोजक अनिल अग्रवाल सांवरिया, सहसंयोजक विपिन गोयल मंडल संयोजक योगेश शर्मा, रघुवीर सिंह सोनी, प्रवीण शर्मा, कुंज बिहारी, नवीन गौतम, राजेश गुप्ता, संदीप यादव, प्रमोद गर्ग एवं अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन अनिल अग्रवाल सांवरिया ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button