उत्तर प्रदेशगाजियाबादस्लाइडर

राजनगर एक्सटेंशन की सड़कों को किया जाएगा जाम मुक्त, जीडीए-ट्रैफिक पुलिस ने किया निरीक्षण

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की सड़कों पर बढ़ती जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अतुल वत्स के दिशा निर्देशन में प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य अभियंता आलोक रंजन के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम के द्वारा अपर पुलिस आयुक्त यातायात सचिदानंद व उनके द्वारा गठित संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान ये जानने का प्रयास किया गया कि राजनगर एक्सटेंशन में जाम की समस्या से निपटने को स्थाई कदम के लिए किस यू-टर्न को बंद करना होगा अथवा किस स्थान पर शिफ्ट किए जाने की आवश्यकता होगी। इस बीच कुछ कट को बंद किए जाने व कुछ नये कट व यू टर्न पर सहमति भी बनी। प्राधिकरण के द्वारा जल्द नए सिरे से डिजाइन तैयार कराते हुए जाम की समस्या के स्थाई समाधान के लिए कदम उठाया जायेगा। वैसे प्राधिकरण के द्वारा राजनगर एक्सटेंशन की जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अन्य कई रोड के निर्माण की दिशा में काम किया जा रहा है, जैसे लगभग 36 करोड़ की लागत से 18 मीटर व 24 मीटर चौड़ी बंधा रोड को नूरनगर से जोड़ने वाली सड़क। इसके अलावा डी सेक्शन से आउटर रिंग रोड को जोड़ने वाली सड़क तथा हम तुम रोड के निर्माण का टेंडर किया गया है। इसके अलावा कई अन्य जोनल आउटर रिंग रोड के निर्माण की परियोजना को धरातल पर साकार करने की दिशा मे प्राधिकरण के द्वारा लगातार काम किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button