उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन ने साप्ताहिक बैठक में कई मुद्दों पर की चर्चा, तीन पार्षदों ने कार्यकारिणी चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

गाजियाबाद। पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर निगम में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया। जिस में सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड के विकास कार्य तथा बारिश में हो रहे जलभराव पर चर्चा की साथ ही आगामी बोर्ड बैठक में होने वाला कार्यकारणी चुनाव भी गम्भीर विषय रहा। बैठक में तीन पार्षदों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। पार्षद हिमांशु शर्मा ने कहा कि यदि आगमी एक सितंबर की बोर्ड बैठक में चुनाव से पहले पिछली बोर्ड बैठक के बढ़े हाउस टैक्स के निरस्त प्रस्ताव के मिनट्स सन्तुति के लिए आते है व इस वर्ष के एक करोड़ के प्रस्तावित निर्माण कार्यो को हरी झंडी मिलती है तो वह चुनाव नही लड़ेंगे अन्यथा वह कार्यकारणी सदस्य बनकर जनता की आवाज को कार्यकारिणी में उठाएंगे। वहीं दो अन्य पार्षद चुनाव लड़ने की बात पर अटल रहे। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डो में पिछले वर्ष के कार्य भी ना होने की बात कही और मुख्य अभियंता एन0के0 चौधरी से भी मुलाकात की। मुख्य अभियंता ने बताया कि रुके हुए कार्य टैंडर प्रक्रिया में है जल्दी ही कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। पार्षदों नीरज गोयल ने कहा कि इस वर्ष में कम बारिश में भी जल भराव होने के करण की गंभीरता से जाँच हो। जिस से आगमी बरसात के मौसम में जलभराव से निजात मिल सके। कुछ जोनों में बढ़े हुए हाउस टैक्स के बिल व एसएमस फोन पर पहुँचने पर सभी पार्षदों ने रोष प्रकट किया जब कि नगरायुक्त विक्रमादित्य मलिक ने बढ़े हाउस टैक्स के नोटिस व एसएमस ना भेजने का सभी पार्षदों को वायदा किया था। पार्षद गौरव सोलंकी ने कहा कि यदि बढ़े हाउस टैक्स के एसएमस व बिल को रोका नही गया तो सभी पार्षदों को एकजुट होने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में प्रमुख रूप से पार्षद नीरज गोयल, पार्षद हिमांशु शर्मा, पार्षद गौरव सौलंकी, पार्षद शिवम शर्मा, पार्षद ओम प्रकाश ओढ़, पार्षद पवन गौतम, पार्षद देव नारायण शर्मा, पार्षद संतोष सिंह राणा, पार्षद कन्हिया लाल, पार्षद नितिन, पूर्व पार्षद मनोज गोयल, पूर्व पार्षद जाकिर अली, पार्षद पति डॉक्टर पवन गौतम, पार्षद सुधीर कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button