नई शिक्षा नीति को लेकर लोनी में किया गया कार्यशाला का आयोजन


गाजियाबाद। मंगलवार को एफएलएन प्रशिक्षण बैच 5,6 के दूसरे दिन खंड शिक्षा अधिकारी लोनी से सर्वेश कुमार द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से शिक्षकों को प्रेरित किया गया। साथ ही नई शिक्षा नीति 2020,फाऊंडेशनल लर्निंग एवं न्यूमैरेसी पर शिक्षकों के साथ चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रारंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के शिक्षण में बच्चों में दक्षताएं अर्जित करने हेतु प्रयोग की जाने वाली तकनीकों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। डीसी बालिका शिक्षा कुणाल मुद्गल, डीसी निर्माण विश्वास गौतम, एसआरजी पूनम शर्मा द्वारा प्रशिक्षण का अवलोकन किया गया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा कुणाल मुद्गल द्वारा मीना मंच आत्म रक्षा प्रशिक्षण एवं बालिकाओं के आत्मविश्वास विकास के ऊपर विशेष रूप से चर्चा की गई। डीसी निर्माण द्वारा स्वच्छ भारत विद्यालय प्रतियोगिता के विषय में जानकारी साझा की गई एवं सभी विद्यालयों को प्रतिभा करने हेतु प्रेरित किया गया। एसआरजी पूनम शर्मा द्वारा एनसीईआरटी आधारित नवीन पाठ्य पुस्तक वीणा के पाठों, गणित मेला एवं संतूर पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण में संदर्भ दाताओं के रूप में रेनु कुमारी, प्रीति त्यागी, लता शर्मा, रीना चौधरी और सुषमा सिंह उपस्थित रहे।



