एफपीओ के सदस्यों को ना हो कोई परेशानी, प्राथमिकता के साथ करायें निस्तारण: सीडीओ अभिनव गोपाल

गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी महोदय अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा एफपीओ के निदेशक के साथ बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एफपीओ द्वारा किये जा रहे कार्यों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित एफपीओ के सदस्यों को डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य करने हेतु प्राईवेट सर्वयर के रूप कार्य करने हेतु एफपीओ के इच्छुक सदस्यों की सूची 2 दिन के अन्दर उप कृषि निदेशक को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। एफपीओ द्वारा मल्टी क्रपिंग के रूप में फसल के वित्तमान में सम्मिलित करने हेतु कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया। एफपीओ द्वारा यह भी अनुरोध किया गया कि सब्जियों के बीज उत्पादन एवं वितरण के लिए प्राधिकार पत्र दिये जाने से सम्बन्धित कार्यवाही की जाये। मण्डी में दुकान आवंटन के सम्बन्ध में एफपीओ द्वारा पुन: निवेदन किया गया कि आवंटित की गई दुकानों के पास कृषकों का आवागमन बहुत ही कम रहता है एवं दुकान का किराया अधिक होने से कृषक उत्पादक संगठन इसे वहन नहीं कर पा रहे हैं। अत: इस पर आवश्यक कार्यवाही की जाये जिससे एफपीओ लाभान्वित हो सके। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी को निर्देशित किया गया कि एफपीओ के सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं का निराकरण करते हुए अवगत कराये एवं एफपीओ को निर्देशित किया गया कि कृषक उत्पादन संगठन के सभी सदस्यों की सूची उप कृषि निदेशक को उपलब्ध करा दी जाये जिससे सभी सदस्यों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किये जाने वाले ग्राम चौपाल के सम्बन्ध में एफपीओ को अवगत कराते हुए निर्देशित किया गया कि उपरोक्त चौपाल में अधिक से अधिक सदस्यों को प्रतिभाग कराये जिससे उनकी समस्याओं को मौके पर निराकरण कराया जा सके। बैठक में कृषि एवं अन्य विभागों के लगभग 15 अधिकारी तथा कृषक उत्पादन संगठन के लगभग 12 निर्देशक / सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी श्री राम जतन मिश्र, उप कृषि निदेशक गाजियाबाद द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी।



