उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
यूपी महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल करेंगी श्रीमती राखी पहलवान से मुलाकात

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल, (एम.बी.बी.एस., डी.एम.आर.डी.) 26 अगस्त 2025 को दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट गाजियाबाद में कई मांगों को लेकर धरना दे रही श्रीमती राखी पहलवान पत्नी भुवनेश्वर कुमार से धरना स्थल पर जाकर मुलाकात करना प्रस्तावित है। इसके उपरान्त थाना लोनी क्षेत्र में गैंगरेप के बाद आत्महत्या करने वाली युवती के पीड़ित परिवार से मुलाकात करना प्रस्तावित है।


