उत्तर प्रदेशगाजियाबादराजनीति

रालोद के युवा महानगर अध्यक्ष ने गठित की कार्यकारिणी, बनाए दस सचिव

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक ने अपनी कार्यकारिणी गठित कर दी है। जेएसबी पार्टी लॉन में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष डा.रेखा चौधरी के पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में एक कोषाध्यक्ष, 6 महासचिव, 4 उपाध्यक्ष और 10 सचिव मनोनीत किए गए और काफी संख्या में युवाओं को सदस्यता दिलाकर पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। सभी युवाओं ने मजबूती से राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल की महानगर अध्यक्ष डा.रेखा चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयवीर चौधरी, प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान, खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक, उपाध्यक्ष जगराज बालियान, प्रदेश सचिव भूपेंद्र डबास, सैनिक प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष रामकुमार पंवार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विशाल सिरोही, क्षेत्रीय सचिव लोकेश चौधरी, प्रदेश सचिव राजेंद्र चंदेला, किशन राघव, हिंडन पार अध्यक्ष सुधीर तोमर, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजू गौतम, खेल प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष संजीव अरोड़ा, जिला सचिव दिनेश शर्मा, दीपा सिरोही, प्रभा वर्मा व तरुण चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button