उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

कृष्णानगर बागू के जय भीम पार्क का किया जाएगा सौन्दर्यीकरण : विधायक संजीव शर्मा

गाजियाबाद। विधायक संजीव शर्मा द्वारा शहर के विकास का अभियान निरंतर जारी है। विकास की इस कड़ी में कृष्णानगर बागू विजयनगर में स्थित जय भीम पार्क का विकास कार्य एक करोड़ रुपए से कराया जाएगा। पार्क का विकास उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा कराया जाएगा। इसकी जानकारी खुद उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विधायक संजीव शर्मा को दी। विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपडा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विधायक संजीव शर्मा को लिखे पत्र में बताया है कि पर्यटन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु कृष्णा नगर बागू वियजयनगर के पार्क संख्या-एक जय भीम पार्क को शामिल किया है। विधायक संजीव शर्मा के अनुसार जय भीम पार्क का पर्यटन विकास जल्द ही शुरू हो जाएगा अरौर जय भीम पार्क का विकास ऐसा होगा कि शहर नहीं आसपास के लोगों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button