सिल्वर लाइन प्रेस्टीज विद्यालय में युवा साझेदारी का कार्यक्रम सम्पन्न


गाजियाबाद। सिल्वर लाइन प्रेस्टीज विद्यालय में युवा साझेदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जय सैनी और ईशा कपूर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष ओबराय, वरिष्ठ पत्रकार आलोक यात्री और पूनम महरोत्रा रहीं।
एमयूएन के अंतर्गत युवा साझेदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व, संवाद और साझेदारी की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विविध प्रस्तुतियों तथा सत्रों में अपने विचारों और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उनके प्रयासों की सराहना की गई। आयोजन की समाप्ति पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एकता कोहली और सोनिया सेहरा ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे और भी आयोजनों की योजना बनाने की बात कही।



