गाजियाबाद

धूमधाम से मनाया रेडियो श्रोता दिवस, श्रोता संघ ने रेडियो की महत्ता पर डाला प्रकाश

गाजियाबाद। विजय नगर सेक्टर-9 स्थित चाणक्या चौक पर रेडियो श्रोता संघ की ओर से विश्व रेडियो श्रोता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संघ के सचिव सुदीप साहू ने बताया कि पूर्व में जब संचार के माध्यम कम थे तो रेडियो ही सूचना तंत्र का एक मुख्य माध्यम होता था। युद्ध हो या शांतिकाल और आपदा के समय रेडियो ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। संघ के अध्यक्ष मनोहर लाल गांधी ने बताया कि जनता को जागरूक करने में रेडियो का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस मौके पर कपिल कक्कड़, राजू, राजेश गुप्ता, धीरज बाबू त्रिपाठी, मुकेश और रवि आदि मौजूद रहे।
बता दें कि प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को, रेडियो श्रोता दिवस मनाया जाता है। भारत में 2006 से मनाया जा रहा है। यह दिन 20 अगस्त 1921 को भारत में हुए पहले रेडियो प्रसारण को याद करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन, श्रोता विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में भाग लेते हैं, और रेडियो के महत्व को मनाते हैं। वैसे 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस भी मनाया जाता है, जिसे 2011 में यूनेस्को द्वारा घोषित किया गया था। यह दिन रेडियो के महत्व को बढ़ावा देने और दुनिया भर में लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने में इसकी भूमिका को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। गाजियाबाद में सामुदायिक रेडियो स्टेशन हिन्ट रेडियो द्वारा जनता से जुड़े कई कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष, सचिव व अन्य ने कहा कि हिन्ट रेडियो पर होने वाले कार्यक्रमों के प्रसारण को सुनते हैं। जनता को जागरुक करने का भी हिन्ट रेडियो कार्य कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button