उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

जिला प्रशासन व सिविल डिफेंस ने किया विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

गाजियाबाद। जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस गाजियाबाद द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त के अवसर पर राम लीला मंच, राम लीला मैदान कविनगर , गाजियाबाद पर एक विभाजन विभीषिका की चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई । मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों को भारत के स्वतंत्रता के समय हुए धर्म के आधार पर हुए विभाजन और विस्थापित हुए आम नागरिकों की कठिनाइयों और संघर्ष के बारे में भी बताया तथा इस अवसर पर प्रदर्शनी में दो टी वी पर वीडियो फिल्म से भी विभाजन के समय की त्रासदी को दिखाया गया।
इसी अवसर पर कविनगर रामलीला मैदान के जानकी सभागार में एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिस में अभिनव गोपाल, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश साधना, सरदार एस. पी. सिंह, रमन मिगलानी (अध्यक्ष पंजाबी एकता सभा), हरमीत बख्शी (अध्यक्ष पंजाबी सभा), मुख्य ट्रस्टी अखिल मुल्तानी कल्याण सेवा समिति विनय कक्कड़, उपेंद्र गोयल ने अपने अपने विचार सभागार में उपस्थित नागरिकों और विद्यार्थियों के सम्मुख रखे। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल द्वारा सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी वाई पी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री धर्मेंद्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव, सहायक उप नियंत्रक गुलाम नबी, पूर्व डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, जिला महिला कल्याण अधिकारी नेहा, सिविल डिफेंस के डिविजनल वार्डन दीपक अग्रवाल, सुधीर कुमार , हर्ष वर्मा, रमन सक्सेना, संध्या त्यागी, राजकुमार तोमर, संजय गोयल, दिव्यांशु सिंघल आदि अनेकों वार्डन विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और अनेकों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस भाव विभोर कर देने वाले कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button