राज्यलेटेस्ट

यूपी में एक बार फिर देशी शराब के सेवन से आधा दर्जन लोगों की मौत, दस की हालत गंभीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर देशी जहरीली शराब पीने से आधा दर्जन लोगों की मौत होने का समाचार मिला है। यह घटना प्रदेश की ताला औद्योगिक नगरी अलीगढ़ में हुई है। शराब के सेवन से एक दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच केआदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ जनपद के लोधा थाना क्षेत्र के गांव करसुआ में कुछ लोगों ने देशी शराब खरीदी थी। शराब का सेवन करने से लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर की हालत गंभीर बनी हुई है। जैसे ही इसकी खबर पुलिस को लगी तो महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची ने शराब के ठेके को अपने कब्जे में ले लिया है। शराब के ठेके को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है और उन्होंने इसको लेकर जमकर हंगामा भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button