अध्यात्मउत्तर प्रदेशगाजियाबाद
ब्रह्माकुमारी बी के विमला दीदी ने सांसद अतुल गर्ग को बांधी राखी


गाजियाबाद। ब्रह्माकुमारी लोहिया नगर सेवा केंद्र की मुख्य प्रशासिका बी के विमला दीदी, बी के उर्मिला ने सांसद अतुल गर्ग के आवास पहुंचकर उनको राखी बांधी तथा रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य भी बताया। उपहार के रूप में अपनी एक कमी कमजोरी को ईश्वर को अर्पण करने का संकल्प भी कराया। ब्रह्माकुमारीज द्वारा राजयोग मेडिटेशन व आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से किए जा रहे समाज सुधार के कार्यों पर चर्चा की और संस्था द्वारा किए जा रहे सभी समाज सुधार के अभियानों की सराहना की। इस अवसर पर बी के संदीप चौहान भाई भी मौजूद रहे।



