उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025 के भव्य आयोजन को लेकर डीएम ने की शिक्षा विभाग के साथ बैठक

  • पूर्ण हर्षोंल्लास के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस
  • हर घर तिरंगा अभियान के मद्देनजर हर घर लहरायेंगे राष्ट्रीय ध्वज
  • विद्यार्थी प्रतियोगिता, प्रदर्शनी और रैली के माध्यम से दिखायेंगे देशभक्ति की भावना
    गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025 के भव्य आयोजन के सम्बन्ध में शिक्षा विभाग से सम्बंधित अधिकारियों, प्रबन्धक / प्रधानाचार्य समस्त परिषदीय वित्तविहीन / राजकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त/वित्तविहीन / इण्टर कॉलेज / यूपी बोर्ड / सीबीएसई/ आईसीएसई बोर्ड जनपद गाजियाबाद के अधिकारियों/प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
    बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने अवगत कराया कि शासनादेश के क्रम में हर घर तिरंगा (एचजीटी) अभियान को घरों, कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रमुखता से तिरंगा फहराकर, सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जाना है। उन्होने कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी, प्रभात फेरी, तिरंगा रैलियों (बाइक और साइकिल रैलियों सहित), तिरंगा प्रदर्शनियों और जन-भागीदारी जैसी गतिविधियों ने ‘स्वतन्त्रता दिवस समारोह’ को देशभक्ति से भरपूर और देश भर में व्यापक रूप से मनाया जाने वाला उत्सव बना दिया है। यह अभियान जनता के लिए उन स्वतन्त्रता सेनानियों और सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक विशेष अवसर भी है, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा और तिरंगे के सम्मान में अपने प्राणों की आहुति दी है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसी भावना को जारी रखें।
    जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 8 अगस्त, 2025 को तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता राखी बनाने की कार्यशाला, निबन्ध, कविता, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाय एवं स्कूलों की दीवारों और बोर्डो का तिरंगा से प्रेरित कला से सजाना सुनिश्चित किया जाएं। दिनांक 11 अगस्त, 2025 को प्रत्येक विद्यालय में तिरंगा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि यथा विधायक / महापौर / ब्लॉक प्रमुख/ग्राम प्रधान/पार्षद को आमंत्रित किया जायें तथा विजेता छात्रों को सम्मानित भी किया जाये। 12 अगस्त, 2025 को प्रत्येक विद्यालय के छात्रों के माध्यम से तिरंगा रैली में एनसीसी स्काउट एवं एनएसएस के छात्रों को सम्मलित करते हुए आयोजन किया जाये। 13 अगस्त, 2025 को प्रत्येक विद्यालयों में छात्रों के माध्यम से तिरंगा साईकिल यात्रा का आयोजन किया जाये एवं समस्त भवनों को तिरंगा लाईट से सजाया जाये। 14 अगस्त, 2025 विभाजत की विभीषिका के चित्रों की प्रदर्शनी लगाकर छात्रों को विभाजन की त्रासदी के विषय में जानकारी प्रदान की जाये। 15 अगस्त, 2025 को पूर्ण उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया जाये। सभी छात्रों/अध्यापकें/अभिभावकें से तिरंगा के साथ सैल्फी लेकर वेबसाइटपर अपलोड करायें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सब मिलकर इस अभियान को राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं को प्रदर्शित कर सफल बनायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button