उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

ग्रेटर गाजियाबाद का खाका खींचने के लिए अधिकारी बना रहे योजना

गाजियाबाद। ग्रेटर गाजियाबाद बनाने के क्रम में प्रशासनिक तथा निगम अधिकारियों ने आपस में बैठक की गई जिसमें विशेष रूप से संपत्ति विभाग की टीम के साथ बैठक हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रणविजय सिंह, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह तथा अन्य संबंधित टीम उपस्थित रही, गाजियाबाद के विस्तार को लेकर नक्शे पर चर्चा करते हुए बढ़ने वाले क्षेत्रफल पर चिन्हीकरण की कार्यवाही की गई। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम ग्रेटर गाजियाबाद नगर निगम के रूप में विस्तार होने जा रहा है जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारी कार्यवाही कर रहे हैं। संपत्ति विभाग की टीम को बुलाकर अपर जिला अधिकारी प्रशासन के साथ मिलकर बढ़ाने वाले क्षेत्रफल को देखा गया। लोनी, खोड़ा के क्षेत्र के साथ-साथ कई नगर पालिका व अन्य ग्रामीण क्षेत्र भी ग्रेटर गाजियाबाद नगर निगम में शामिल होंगे। तेजी से कार्यवाही चल रही है तथा सभी विभाग आवश्यक रूप से पत्राचार भी कर रहे हैं। गाजियाबाद के ग्रेटर गाजियाबाद बनने से न केवल क्षेत्रफल का विस्तार होगा बल्कि शहर के विकास को भी बल मिलेगा, जिसके लिए समय-समय पर योजना बनाते हुए ग्रेटर गाजियाबाद की मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है, शासन के निर्देश अनुसार प्रशासनिक अधिकारी तथा निगम अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button