उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

सैनिकों के लिए गाजियाबाद के स्कूली बच्चों ने बनाई राखियां

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के सभी विद्यालयों के बच्चों ने हमारे सैनिकों के लिए राखी बनाई और दीवार पर लिखकर सभी सैनिकों और उनके परिवार के लिए शुभकामनाएं और बधाई संदेश भेजा है। इस कार्यक्रम में जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई ,आईसीएसई विद्यालयों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया है जिसमें सनवेली इंटरनेशनल स्कूल , जेकेजी नंदग्राम, जीआर कान्वेंट स्कूल इन्दिरापुरमश् इंग्राहम इंटर कालेज, सर्वोदय किसान स्कूल जावली, जवाहरलाल नेहरू गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय हाई स्कूल कुशलिया, नूरपुर, नंदग्राम इत्यादि स्कूलों के सभी बोर्ड के 258 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने इस राखी के अवसर पर देश के सभी सैनिकों एवं उनके परिवार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भेजी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button