उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

मेरठ तिराहे रैपिड स्टेशन का नाम हो चौधरी चरण सिंह के नाम पर, रालोद ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल की महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। जहां उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात की और उनका बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने एडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें मेरठ तिराहा स्थित रैपिड मेट्रो स्टेशन का नामकरण भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर करने की मांग की। रालोद की महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने कहा कि यह मांग केवल एक राजनीतिक पहल नहीं बल्कि किसानों और आम जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन किसानों के हितों की रक्षा, सामाजिक समरसता और ग्रामीण भारत के विकास को समर्पित रहा है। ऐसे में गाजियाबाद जैसे महत्वपूर्ण शहर में स्थित इस स्टेशन को उनके नाम से जोड़ा जाना अत्यंत उपयुक्त होगा। यह न केवल उनकी स्मृति को सहेजने का कार्य करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी उनके विचारों से जोड़ने का माध्यम बनेगा। रेखा चौधरी ने बताया कि यह स्थान (मेरठ तिराहा) स्वयं चौधरी चरण सिंह की स्मृतियों से जुड़ा है और यहां पर एक पुस्तकालय भी स्थित है जो उनके जीवन पर आधारित है। एडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मांगपत्र को उच्च स्तर पर विचारार्थ भेजा जाएगा। इस दौरान चौधरी तेजपाल सिंह, इन्द्रजीत सिंह टीटू, विजय कौशिक, रविन्द्र चौहान, भूपेंद्र डबास, प्रदीप त्यागी, दिनेश शर्मा, रामकुमार पंवार, ओडी त्यागी, विशाल सिरोही, संजीव चौधरी, संजीव अरोड़ा, दिनेश शर्मा, तुषार कौशिक, गीता त्यागी और गीता सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button