उत्तर प्रदेशगाजियाबादराजनीति

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का गाजियाबाद में भव्य स्वागत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के सोमवार को गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट पर आगमन पर भाजपा गाजियाबाद महानगर इकाई द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया की अगुवाई में सम्पन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल ने की। कार्यक्रम में बुलंदशहर से सांसद डॉ. भोला सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री बसंत त्यागी, सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के संगठन के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण अवसर है कि हमें प्रदेश के दो शीर्षस्थ नेताओं का एक साथ मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इनका अनुभव, नेतृत्व एवं नीतिगत दिशा संगठन को मजबूती देने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गाजियाबाद संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं के समर्पण तथा सांगठनिक अनुशासन की सराहना की। उन्होंने आने वाले समय में पार्टी की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आयोजन गाजियाबाद महानगर संगठन की एकता, अनुशासन एवं कार्यकतार्ओं की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। कार्यक्रम में स्वागत की गरिमा, कार्यकतार्ओं का उत्साह एवं संगठन के प्रति समर्पण भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ, जिससे संगठनात्मक ऊर्जा का सशक्त संचार हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button