उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, कुल 154 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 10 का निस्तारण

- हर शिकायत का समयान्तराल में पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाएं: मण्डलायुक्त
गाजियाबाद। शासनादेश के मद्देनजर माह के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है जिसके क्रम में जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। मेरठ मण्डलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस दौरान कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 6 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। मण्डलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद ने कहा कि हर शिकायत का समयान्तराल में पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाएं। इस दौरान जीडीए सचिव राजेश सिंह, एडीएम ई रणविजय सिंह, सीएमओ डॉ.अखिलेश मोहन, डीडीओ श्रीमती प्रज्ञा सिंह, एसडीएम अरूण दीक्षित, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 45 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम अजीत सिंह, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपजिलाधिकारी राजेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में 154 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 10 शिकायतों का निस्तारण हुआ।



