उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

भाकियू ने भरी हुंकार, किसानों की समस्याओं पर की चर्चा

  • मुख्य पांच मांगों को लेकर किसानों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा
    गाजियाबाद। मोदीनगर तहसील परिसर में भाकियू की पंचायत का आयोजन हुआ। भाकियू के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र और राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार चौधरी के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, केपी सिंह पंचर, महेश यादव, ब्रह्मपाल सिंह, कंवर पाल सिंह, पवन चौधरी, विनीत चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी, पिंटू चौधरी, सुभाष शर्मा, अजित चौधरी, सतेंद्र तेवतिया, अंसार अहमद, मुस्तफा इस्लाम अहमद आदि भाकियू पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना। पंचायत में मुख्य पांच मांगे को रखा गया और आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम को संपूर्ण समाधान दिवस में सौंपा। पंचायत का संचालन तहसील प्रभारी सिंटू गदाना ने किया। किसानों की मुख्य पांच मांगों में गन्ने का ब्याज सहित भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए, बिजली के जर्जर तारों को तत्काल बदलवाया जाए, खंजरपुर, गदाना में रजवाहे में टैल तक पानी पहुंचाया जाये, खेतों में आवारा पशुओं द्वारा किसान का नुकसान हो रहा है, जिससे निजात दिलाई जाई, दिल्ली-मेरठ रोड अंडरपास भोजपुर से कलछीना गांव तक सार्विस रोड दी जाये और साथ-साथ नाली, चकरोड भी ठीक कराई जाए आदि क्षेत्र की समस्या किसानों ने पंचायत में रखी। इस मौके पर चौधरी ओमपाल सिंह, रामकुमार चौधरी, ब्रह्मपाल सिंह, यशवीर सिंह,महेश यादव, युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी, रामावतार त्यागी, कुलदीप त्यागी, पवन चौधरी (लाला राम बापू ) अंसार अहमद, बिल्लू चौधरी,जबर सिंह, चमन सिंह,सेंसेपाल राठी, शिवम, जावेद, सतपाल, जाहिर, मुस्तफा, उपेंद्र सिंह, अरुण कसाना, पिंटू (अमराला), मंगल (फजलगढ़), जंग बहादुर, गौतम चौधरी, शिवम चौधरी, राहुल चौधरी, शेखर तोमर, रोहित सहलौत, गौरव कुमार, सौरभ पंवार, कृष्ण त्यागी, अंकित सैन, गौरव कुमार, पवन कुमार, सचिन शर्मा आदि सैकड़ों भाकियू पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button