उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

पोक्सो अधिनियम पर प्रशिक्षकों की कार्यशाला आयोजित

गाजियाबाद/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश ने समग्र शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश की राज्य सलाहकार सुश्री सरिता सिंह के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण पहल की है। समाधान अभियान और इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड की “चुप्पी तोड़-हल्ला बोल” परियोजना के तहत, समाधान अभियान की संस्थापिका श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री को पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम पर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए आमंत्रित किया गया, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रयागराज में आयोजित किया गया जिसमें कई प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। ये प्रशिक्षक 460 मास्टर ट्रेनर तैयार करेंगे। ये मास्टर ट्रेनर उत्तर प्रदेश के हर ब्लॉक में जाकर शिक्षकों को पोक्सो अधिनियम के बारे में जागरूक करेंगे, ताकि प्रत्येक बच्चे को बाल यौन शोषण से बचाया जा सके और उन्हें इस विषय पर जागरूक किया जा सके। ये प्रशिक्षित विशेषज्ञ आगे चलकर बच्चों, शिक्षकों और समुदायों सहित एक बड़े वर्ग को शिक्षित और संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस सहयोगात्मक प्रयास का उद्देश्य एक ऐसा सुरक्षित और सहायक वातावरण बनाना है, जहाँ बच्चे बिना किसी डर के आगे बढ़ सकें और अपनी पूरी क्षमता का विकास कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button