उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

सेहत सही लाभ कई: मिर्जापुर पहुंची हिन्ट रेडियो की टीम, ओआरएस के बारे में दी अहम जानकारी

गाजियाबाद। स्मार्ट के सौजन्य से सेहत सही लाभ कई जागरुकता कार्यक्रम के तहत हिन्ट रेडियो पहुंचा विजयनगर के मिर्जापुर वार्ड नंबर 48 में। पार्षद पति फहीम चौधरी के संयोजन में आयोजित किए गए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं-बच्चे और अन्य लोग जुटे जिन्हें ओआरएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ओआरएस क्या है, ये किस काम आता और ये कहां मिलता है या फिर इसे घर पर भी बनाया जा सकता है, इसको लेकर विशेष रूप से ओआरएस-डे पर तैयार किए गए एपिसोड को ब्लू टूथ के माध्यम से सुनाया गया। एपिसोड को सुनने के बाद महिलाओं में जिज्ञासा भी जगीं और उन्होंने हिन्ट रेडियो की टीम से सवाल किये। स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या को प्रमुखता से रखा। प्रदूषित पानी की आपूर्ति होने से महिलाओं में खासी नाराजगी थी। इस बारे में पार्षद पति फहीम चौधरी ने बताया कि पाइपलाइन को दुरुस्त कराने के लिए जेई से स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा वार्ड में आंगनवाड़ी व आशा वर्करों के ना आने की भी शिकायत महिलाओं ने हिन्ट रेडियो से की। हिन्ट रेडियो की टीम ने महिलाओं को आश्वास्त किया कि वे उनकी बातों को संबंधित विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर जमील अहमद, याकूब, अली मोहम्मद, आस मोहम्मद, गुलफाम, नवाब, मास्टर राहिल, कासिफ, आामिर खान, नवाब चौधरी, नाजिरी, फिरदोस, हिना, रेशमा, सुहाना, शहनाज, साहिबा, खुर्शीदा, खुशबू, शाहीन, हसीं, समद, तरन्नुम, फिजा, शारिक, रुकसाना, आलिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button