मोदीनगर के कादराबाद और आबिदपुर मानकी में अनाधिकृत कालोनी में चला जीडीए का बुलडोजर

गाजियाबाद। जीडीए द्वारा ग्राम-कादराबाद, रोरी फाटक के आगे, मोदीनगर, के खसरा संख्या-728, पर लगभग 9000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में संजीव कुमार, अनुराग चौधरी, सर्वेश कुमार, अंशिका चौधरी, केशव , संजीव त्यागी व ग्राम आबिदपुर मानकी, मोदीनगर के खसरा संख्या-142, पर लगभग 4500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कराए गए निर्माण के कोई स्वीकृत तलपट मानचित्र/साक्ष्य अभिलेख नहीं दिखाए गये। बताये गये नाम के अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है। एवं राजेन्द्र सिंह, अनिरूद्ध कुमार व नितिन चौधरी, चन्द्रवीर एवं अन्य हितबद व्यक्ति, ग्राम-बिसोखर, मोदीनगर के खसरा संख्या-335/2 एवं अन्य पर लगभग 17000 वर्ग मीटर, क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कालोनी में भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल, सड़क, नाली आदि के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय विकासकर्ताओं/निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। मौके पर उपस्थित लोगो से यह अपील की गयी कि अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कालोनी में भूखण्डों का क्रय/विक्रय न करें।



