उत्तर प्रदेशगाजियाबादशिक्षा

सुल्तानपुर कंपोजिट विद्यालय में माडल पीटीएम आयोजित

  • एक पेड़ मां के नाम लगाने वाले बच्चों को दिए गए प्रमाण पत्र
  • पढ़ाई से संबंधित समस्याओं का किया समाधान
    गाजियाबाद। विकास क्षेत्र मुरादनगर के कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर में मॉडल पीटीएम का आयोजन किया गया। पीटीएम में अभिभावकों को छात्रों की पढ़ाई से संबंधित समस्या का समाधान एवं इको क्लब मिशन अंतर्गत पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गई। जिन बच्चों ने विद्यालय में एक पेड़ (पौधारोपण) अपने मां के नाम लगाया था उन सभी बच्चों को उनकी माता के साथ विद्यालय की तरफ से प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में अभिभावकों ने काफी उत्साह दिखाया जिसमें पूर्व एसएमसी अध्यक्ष वसीम उपस्थित रहे तथा इको क्लब प्रभारी उपेक्षा संत पर्यावरण के बारे में बच्चों व अभिभावकों को बारीकी से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार ने अभिभावकों को धन्यवाद दिया। मनोरमा, गीता, रिचा, अंजू, देवेंद्र सिंह, प्रमोद, ज्योति, मीनू, अजीत व राजीव शर्मा का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button