सिद्धार्थ विहार व्यापार मंडल की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

- व्यापारियों की एकजुटता से होगा प्रत्येक समस्या का समाधान: वसीम अली
- बैठक के दौरान व्यापार मंडल में शामिल हुए कई कारोबारी
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार व्यापार मंडल की बैठक अध्यक्ष चौधरी वसीम अली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर गहनता से चर्चा की गई और उनके समाधान का हल निकालने के लिए मंथन किया गया। सिद्धार्थ विहार व्यापार मंडल के अध्यक्ष चौधरी वसीम अली ने बताया कि यह बैठक व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान ढूंढना और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाना था। इस अवसर पर कुछ नए व्यापारियों को व्यापार मंडल से जोड़ा गया और उन्हें विभिन्न पदों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। अध्यक्ष चौधरी वसीम अली ने कहा कि इस निर्णय से व्यापार मंडल में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो संगठन सामूहिक रूप से उसका समाधान करेगा। बैठक में महामंत्री अक्षय कुमार, उपाध्यक्ष डॉक्टर अमन माथुर, नीलकमल, सुरेंद्र कुमार, सचिव हर्ष कुमार, कोषाध्यक्ष रत्नेश पांडे, मोहम्मद सरताज, राजेश कुमार, सुरेंद्र चौधरी, परवेज चौधरी, सचिन शर्मा, विनोद भट्ट, हेमंत कुमार, व्यापार मंडल के संरक्षक पूर्व पार्षद देवी सिंह नागर व एडवोकेट बृजभूषण और छोटू झा आदि मौजूद रहे।



