उत्तर प्रदेशगाजियाबादस्वास्थ्य

सेहत सही-लाभ कई: विजयनगर में डायरिया के प्रति लोगों को किया जागरुक

गाजियाबाद। स्मार्ट के सौजन्य से सेहत सही लाभ कई जागरुकता कार्यक्रम के तहत हिन्ट रेडियो द्वारा पुराना विजयनगर वार्ड नंबर तीन के रेजीडेंट्स व वार्ड नंबर 58 के पार्षद देव नारायण शर्मा के सानिध्य में वरिष्ठ समाजसेवी लेखराज माहौर के संयोजन में नेरो कास्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए रेजीडेंट्स, समाजसेवी, कई संस्थाओं के संचालकों को डायरिया यानी दस्त की बीमारी और उसे कैसे रोका जाए के बारे में न केवल हिन्ट रेडियो द्वारा मौखिक रूप से जानकारी दी गई बल्कि ब्लूटूथ के माध्यम से उक्त एपिसोड को सुनाया भी गया। वार्ड नंबर 58 के पार्षद देव नारायण शर्मा ने हिन्ट रेडियो के जागरुकता कार्यक्रम की सराहना की। वरिष्ठ समाजसेवी लेखराज माहौर ने हिन्ट रेडियो पर प्रसारण होने वाले जनजागरुकता कार्यक्रम के सुनने और उनमें महत्वपूर्ण जानकारी संलिप्त रहने की बात कही। उन्होंने हिन्ट रेडियो को सुझाव भी दिया कि जागरुकता के इस दायरे को बढ़ाया जाए। उन्होंने आने वाले दिनों में होने वाले रामलीला के मंचन में हिन्ट रेडियो के जागरुकता भरे कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आमंत्रित भी किया। इस मौके पर सुरेश कोरी, योगेश कश्यप, अजयपाल, राम सिंह, चन्द्र शेखर, गौरव सिंह, जोनसन मैसी, अंकित समानिया, लक्की, विकास सागर, सोनू प्रजापति, लक्षय माहौर, अमन माहौर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button