रेडक्रास सोसायटी की प्रेरणा से रोटरी क्लब ने 50 टीबी रोगियों को लिया गोद, बांटी पोषण पोटली


गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के संकल्प टी. बी. मुक्त भारत अभियान की सफलता के लिए रेडक्रॉस गाजियाबाद की प्रेरणा से रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट की अध्यक्ष रोटेरियन अरुणा अग्रवाल के नेतृत्व में विजय नगर के स्वास्थ्य केंद्र पर 50 क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषण पोटली वितरित की गई। केंद्र पर उपस्थित सभी रोगियों को रोटरी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अशोक अग्रवाल ने उत्साहवर्धन करते हुए समझाया कि दवा निरंतर लेते रहना है और मास्क लगाकर परिवार के अन्य सदस्यों का भी बीमारी से बचाव करना है तथा पोष्टिक भोजन का सेवन करते रहना है। सभापति सुभाष गुप्ता ने बताया कि टी. बी. उन्मूलन अभियान में अब रेडक्रॉस की ताकत रोटरी की सहभागिता से दोगुनी हो गई है और अब टी. बी. गाजियाबाद से मिटकर रहेगा।
क्लब अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल ने प्रतिज्ञाबद्ध होकर आश्वसत किया कि उनका क्लब टी. बी. का समूल नाश करने में पूर्व की भांति ही हर संभव कोशिश करेगा। पोटली वितरण कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा, विपिन अग्रवाल, एम.सी. गौड़, वीनम गोयल, गीता शर्मा, मंजू राघव, सीमा सिंह के साथ साथ संजय यादव के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सभी कर्मियों की मुख्य सहभागिता रही।



