सफल हुआ कांवड़ महोत्सव, प्लास्टिक मुक्त कांवड़ शिविर का हुआ समापन

- महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा कांवड़ यात्रियों को किया गया प्रसाद वितरण, निगम टीम को दी शुभकामनाएं
- सुरक्षा और स्वच्छता के साथ संपन्न हुआ कांवड़ महोत्सव
- कांवड़ियों ने सरहाई निगम की व्यवस्था, महापौर से बोले थैंक यू नगर निगम



गाजियाबाद। अपने जनपद गाजियाबाद से होकर लाखों की संख्या में कांवड़ यात्री अपने धाम पहुंच गए हैं। शिव भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन तथा नगर निगम द्वारा अपनी अहम भूमिका निभाई गई, नगर आयुक्त के नेतृत्व में कावड़ रूट पर तथा मंदिरों के बाहर व्यवस्था दुरुस्त रही प्रतिदिन 24 घंटे सेवा भाव से नगर निगम की टीम लगी रही, गाजियाबाद नगर निगम द्वारा प्लास्टिक मुक्त तथा जीरो वेस्ट आधारित कांवड़ शिविर का आयोजन भी किया गया जिसका महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा सफलतापूर्वक समापन कराया गया जिसमें गाजियाबाद नगर निगम की कर्मचारी अधिकारी भी उपस्थित रहे तथा पार्षदों की भी उपस्थित बनी रही। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया की कांवड़ महोत्सव सफल रहा। मानसून के दौरान लगातार बारिश भी रही जिसमें गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग ने अहम भूमिका निभाई। इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित कांवड़ शिविर का भी समापन हो चुका है। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र देते हुए सम्मानित किया गया तथा हर वर्ष इसी प्रकार मेहनत से कार्य करने के लिए मोटिवेट किया गया। नगर आयुक्त द्वारा कांवड़ यात्रा सफल होने पर सभी को शुभकामनाएं दी गई। कांवड़ यात्रियों ने भी गाजियाबाद नगर निगम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए महापौर को धन्यवाद किया। महापौर द्वारा प्रसाद वितरण के दौरान सभी कांवड़ यात्रियों का हाल-चाल जाना तथा उनकी यात्रा के सफल होने पर उनको बधाई दी। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के कांवड़ यात्रियों ने बेहतर सफाई व्यवस्था तथा आयोजित कांवड़ शिविर में व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम का धन्यवाद किया गया।



