उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

मटियाला और रसूलपुर सिकरोड़ा में 50 बीघा में काटी जा रही अवैध कालोनियों पर चला जीडीए का बुलडोजर

गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देशों में अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध 21.07.2025 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-3 के नेतृत्व में अशोक जैन व सचिन चौधरी द्वारा फ्रेण्ड्स कालोनी निकट ग्राम मटियाला, गाजियाबाद में लगभग 25 बीघा में, मोहम्मद आजाद द्वारा खसरा संख्या-186, रसूलपुर सिकरोडा, गाजियाबाद पर लगभग 5 बीघा सतीश द्वारा खसरा संख्या-669 व 670, ग्राम मटियाला, गाजियाबाद पर लगभग 10 बीघा में, मोहममद अली द्वारा खसरा संख्या-446, रसूलपुर सिकरोड़ा, गाजियाबाद पर लगभग 6 बीघा में, मोहम्मद सोहब अली, आसिफ एवं मोहममद अकबर द्वारा खसरा संख्या-169, 180 व 192, रसूलपुर सिकरोडा, गाजियाबाद पर लगभाग 4 बीघा में अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कालोनी में भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल, सड़क, नाली आदि के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय विकासकर्ताओं/ निर्माणकर्ताओ द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। मौके पर उपस्थित लोगों से यह अपील की गयी कि अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कालोनी में भूखण्डों का क्रय, विक्रय न करें। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता एवं समस्त सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल, थाना-मसूरी पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button