श्रावण मास के दूसरे सोमवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब


गाजियाबाद। आज श्रावण मास का दूसरा सोमवार है। दूधेश्वरनाथ सहित शहर के शिवमंदिरों में जलाािषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी महाराज के सानिध्य में वेद विद्यापीठ के विद्यार्थियों व आचार्या ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान दूधेश्वर का पूजन अर्चन किया। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान दूधेश्वर ने महाकाल रूप में अपने भक्तों को दर्शन दिए। वहीं पुलिस आयुक्त जे रविन्द्र गौड व डीएम दीपक मीणा भी दूसरे सोमवार को मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। रात एक बजे से ही जलाभिषेक के लिए मंदिर में भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। सुबह ब्रहम मुहूर्त में भगवान दूधेश्वर नाथ का पूजन किया गया। पंचामृत स्नान के उपरांत अर्द्घनारीश्वर रूप में भगवान दूधेश्वर का श्रृंगार गया कि। इसके उपरांत करीब चार बजे मंदिर के कपाट शिवभक्तों के लिए खोले गए। महंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि सावन का सोमवार भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। सावन के सोमवार को जलाभिषेक करने पर वे भक्तों के सभी कष्ट दूर कर प्रत्येक मनोकामना पूर्ण करते हैं। महज जलाभिषेक करने और बेलपत्र अर्पण करने से ही भगवान भोले अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाते हैं।



