उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

गालंद में निगम की टीम ने पहुंचकर रुकवाया अवैध अतिक्रमण, कब्जा होने से बचाई 6 करोड़ की भूमि

  • निगम द्वारा रिक्त कराई गई भूमि का जनहित में होगा उपयोग: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। नगर निगम संपत्ति विभाग द्वारा नगर निगम भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में संपत्ति अधीक्षक व टीम द्वारा ग्राम गालन्द और पिपलहैड़ा की नगर निगम की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। मौके पर सहायक नगर आयुक्त पल्लवी सिंह भी मौजूद रही जिनके द्वारा निरीक्षण किया गया तथा खेतों में ट्रैक्टर के माध्यम से जुताई करवाकर निगम की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। प्रभारी संपत्ति द्वारा बताया गया कि रोस्टर के क्रम में निरीक्षण करते हुए निगम की भूमि को कब्जा मुक्त करने का कार्य किया जा रहा है, ग्राम गालन्द और पिपलहैडा स्थिति निगम की भूमि जिसमें लगभग 5 से 6 खसरा नंबर आते हैं जिसका क्षेत्रफल 2.5060 हेक्टेयर है अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है जिसकी कीमत लगभग 6 करोड़ है, निगम की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है जनहित में इस भूमि का उपयोग होगा जिससे गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को भी लाभ प्राप्त होगा। ग्राम गालन्द और पिपलहैड़ा से अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि का उपयोग जनहित में होगा जिस पर वर्तमान में गाजियाबाद नगर निगम के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। लगभग पांच बोर्ड पूरे क्षेत्रफल में लगाए जाएंगे संबंधित संपत्ति विभाग तथा निर्माण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश नगर आयुक्त द्वारा टीम को दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button