राष्ट्रीयस्लाइडर

बंगाल व ओडिशा में तबाही मचाने के बाद यास तूफान ने किया झारखंड में प्रवेश, कई सौ गांवों में बिजली आपूर्ति ठप, लगातार हो रही बारिश

नई दिल्ली। यास तूफान ने देश के कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है और अभी कई राज्यों में अलर्ट है। बंगाल व ओडिशा में तूफान से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तूफान से हुई तबाही का सर्वेक्षण करेंगी। उधर, यास तूफान ने झारखंड में प्रवेश कर लिया है। तूफान के चलते रांची समेत झारखंड के दो दर्जन जिलों में 24 घंटे से बारिश हो रही है। तेज आंधी के कारण पेड़ और बिजली के खंभे टूट गए हैं। झारखंड में कई सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। तूफान के चलते मौसम विभाग ने 28 मई तक पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है। रात एक बजे तूफान ने झारखंड में प्रवेश किया लेकिन तड़के छह बजे तक तूफान कुछ कमजोर पड़ गया है। तूफान के चलते पूरे झारखंड में 201 शेल्टर होम बनाए गए। पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में 2051 और धालभूमगढ़ में 600 लोगों को शेल्टर होम भेजा। धनबाद में बुधवार देर रात तक 15 मिमी बारिश हुई। लातेहार जिले के तूपु हेसला गांव की धरधरी नदी में बुधवार शाम अचानक बाढ़ आ गई। इस बीच नदी पार कर रही बारातियों से भरी बोलेरो बाढ़ की चपेट में आ गई। बारातियों सहित ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई।उधर, तूफान को लेकर बिहार के दो दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज शाम तक तूफान के बिहार की राजधानी पटना पहुंचने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button